Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsसुजीत जायसवाल बने भाजपा जिला महामंत्री

सुजीत जायसवाल बने भाजपा जिला महामंत्री

चंदौली सदर :  भाजपा नेता सुजीत जायसवाल को चंदौली भाजपा का नया जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है. जिला महामंत्री बनने के बाद, सोमवार को जनपद आगमन पर , भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महामंत्री का फुल मालाओं से जमकर स्वागत किया और मिठाइयाँ भी बांटी. इस अवसर सुजीत जायसवाल ने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कद्र करती है. पार्टी द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी का निर्वहन मैं पूरी निष्ठा से करूँगा.”

प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का जताया आभार

नवनियुक्त महामंत्री श्री जायसवाल ने अपने मनोनयन पर , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा का आभार जताया. इस दौरान नवनियुक्त जिला महामंत्री का जनपद के विभिन्न जगहों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में राणा सिंह, बृजेश सिंह, ह्रदय तिवारी, अजीत सिंह, मृत्युंजय सिंह, मनोज गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, रुस्तम खान, दिनेश सिंह, यदुवंश सिंह, अफजाल अली, सलीम सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News