https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Tuesday, April 22, 2025
HomeChandauli NewsChakia Newsआखिर क्यो ओढ़नी के सहारे विवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी...

आखिर क्यो ओढ़नी के सहारे विवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

चन्दौली । बबुरी थाना क्षेत्र के बाजार में शुक्रवार की शाम 30 वर्षीया विवाहिता ने अपनी ओढ़नी के सहारे छत के पंखे में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।

 
बताया जा रहा है कि बबुरी निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा की दूसरी शादी अलीनगर थाना क्षेत्र के बगही गांव की सोनी विश्वकर्मा से हुई थी। जितेंद्र विश्वकर्मा बढ़ई का कार्य करता है। काम के सिलसिले में बीते एक सप्ताह से वह वाराणसी में था। शुक्रवार को सोनी विश्वकर्मा अपने कमरे में अपनी ओढनी के सहारे पंखे से झूल गई। इसकी जानकारी मृतका की सास लीलावती देवी को तब हुई जब वह बाजार से सब्जी खरीद कर घर वापस पहुंची। कई बार उसने बहू को आवाज़ लगाई,  लेकिन कोई आवाज न आने पर उसने कमरे का दरवाजा खोलकर जब देखा, तो सोनी कमरे में सीलिंग फैन के सहारे फांसी लगाई थी। उसे देखते ही लीलावती देवी अवाक रह गई। वह दहाड़े मार कर रोने लगी। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

घटना की जानकारी मृतका के पति जितेंद्र को दी गई। साथ ही इसकी सूचना बबुरी पुलिस को भी परिजनों ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News