Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli NewsChahaniya Newsमम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ

मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ

चहनिया : आज गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र चहनियॉ पर स्कूल चलो अभियान रैली निकली गयी. रैली को जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी व सांसद प्रतिनिधि उदय प्रताप( पप्पू) तथा खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र मौर्या द्वारा झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया जिसमे बच्चे तख्ती पर लिखे स्लोगन बोल रहे थे।

स्कूल चलो अभियान रैली में गूंजे नारे

एक भी बच्चा छूटा,
संकल्प हमारा टुटा।

आधी रोटी खाएंगे,
स्कूल जरूर जायेंगें।

हर घर में चिराग जलेगा,
हर बच्चा स्कूल चलेगा।

लड़का, लड़की एक सामान,
यही संकल्प यही अभियान।

मम्मी पापा हमें पढ़ाओ,
स्कूल में चलकर नाम लिखाओ

हम भी स्कूल जायेंगे,
पापा का मान बढ़ाएंगे।

दीप से दीप जलायेगें,
साक्षर देश बनायेगें।

हम बच्चों का नारा है,
शिक्षा अधिकार हमारा है।

आदि नारों को बोलते हुए बच्चों ने गांव भ्रमण किये ।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ चहनियॉ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान राम सिंह , फैयाज़ अहमद, शाहिद जमाल, अमरनाथ दूबे, वीरेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, राजीव यादव, आत्मप्रकाश पाण्डेय, जयकिशोर वर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, भगौती मिश्रा, सचिन सिंह, रवि सिंह, बृजेश मिश्रा, सत्येन्द्र बहादुर सिंह, लईक अहमद, राजनाथ मौर्या, अशोक यादव, कालिंदी पाण्डेय, रामानंद, ताहिर अली, संतोष मिश्र, राजेश यादव, अरुण सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News