Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsअजय यादव अध्यक्ष , अखिलेश बने महामंत्री

अजय यादव अध्यक्ष , अखिलेश बने महामंत्री

सकलडीहा : सकलडीहा पी जी कॉलेज का चुनाव शनिवार को काफी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ. मतदान में कुल 1838 छात्र – छात्राओं में से 65 फीसदी छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमे से 66 छात्र-छात्राओं ने नोटा का बटन दबाया तथा 81 मत अवैध घोषित किये गए. देर शाम घोषित हुए परिणाम में निर्दल प्रत्याशी अजय यादव ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्ज़ा जमाया. अजय यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अति आनंद भारत को 100 मतों से पराजित किया. सकलडीहा पीजी कॉलेज के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय यादव को 542 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अति आनंद को 442 मतों से संतोष करना पड़ा. अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्यशियों में आशुतोष कुमार जायसवाल को 224, ऋषिदेव यादव को 171, विजय सिंह यादव 2 और नितिश कुमार यादव को एक भी मत नही मिला।

वहीँ महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार ने विजय हासिल की. अखिलेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यासीन अशरफ को 284 मतों से पराजित किया. सकलडीहा पी जी कॉलेज के नवनियुक्त महामंत्री अखिलेश कुमार को 664 वोट प्राप्त हुए वहीँ उनके निकटतम प्रतिद्वंदी यासीन अशरफ को 380 मतों से संतोष करना पड़ा. महामंत्री पद के अन्य प्रत्याशियों में निरंजन कुमार राय को 251 और कुमारी रौनक सिंह को 102 मत प्राप्त हुए. 

शुभम सिंह उपाध्यक्ष, रवि प्रकाश मौर्य बने पुस्तकालय मंत्री

सकलडीहा पी जी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर शुभम सिंह ने कांटे की टक्कर में 27 मतों से विजय हासिल की. शुभम सिंह को 466 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रोहित तिवारी को 439 मतों से संतोष करना पड़ा. उपाध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में राहुल विश्वकर्मा को 379, शुभम गुप्ता को 85 मत प्राप्त हुए. पुस्तकालय मंत्री पद पर रविप्रकाश मौर्य ने 94 मतों से विजय हासिल की. नवनियुक्त पुस्तकालय मंत्री रविप्रकाश मौर्य को 725 मत हासिल हुए वहीँ उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिवम् सिंह को 631 मतों से संतोष करना पड़ा. कला संकाय पद पर अंकित कुमार विजयी घोषित किये गए.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News