Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsरामअचल राजभर चंदौली में समाजवाद का नारा बुलंद करेंगे

रामअचल राजभर चंदौली में समाजवाद का नारा बुलंद करेंगे

चंदौली : समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं कद्दावर नेता रामअचल राजभर रविवार को चंदौली जनपद के दौरे पर होंगे जिसकी शुरुआत सैयदराजा विधानसभा से करेंगे और चंदौली के कोने कोने में समाजवाद का नारा बुलंद कर क्षेत्र के लोगों को सामाजिक भाईचारा का संदेश देंगे। रामअचल राजभर के आगमन पर सैयदराजा में तैयारिया शुरू हो गई हैं। उक्त बातें सैयदराजा विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहीं।

परिवारवाद का आरोप लगाने वालों के परिवार आज खुद सरकार में काट रहे मलाई

इस सामाजिक भाईचारा का आयोजन कर रहे रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। इसमें सभी जाति,धर्म संप्रदाय के लोगों के लिए कोई भेद नहीं है। सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाने वालों के परिवार आज खुद सरकार में बैठकर मलाई काट रहे हैं।

मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सर्व समाज को संगठन एवं जनप्रतिनिधित्व में उचित भागीदारी व जिम्मेदारी से नवाजने का भी काम किया है। जिन लोगों को यह इस बात में संदेह है वो लोग सपा के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक एवं जिला कमेटियों के प्रभारियों के नाम देखें इससे उनका संदेह दूर हो जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने कभी भी अपने राजनीतिक मंच से धर्म को मुद्दा बनाने का प्रयास नहीं किया क्योंकि समाजवादी पार्टी धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की बात करती है और संविधान को मानने वाली है और जो भी राजनीतिक दल व उसके नेता ऐसा करते हैं, वह कभी भी राष्ट्र के लोगों के प्रति या राष्ट्र के प्रति हितैषी नहीं हो सकते। मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि 12 दिसंबर को सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में चंदौली के सभी लोग आमंत्रित होकर रामअचल राजभर के विचारों को सुनें और सामाजिक भाईचारे के के संदेश को जनपद के कोने कोने तक पहुंचाकर मजबूत लोकतंत्र निर्माण में सहभागी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News