Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsचंदौली सदर व सकलडीहा सीओ बदले, जानिए कौन बना नया सीओ

चंदौली सदर व सकलडीहा सीओ बदले, जानिए कौन बना नया सीओ

chandauli news : चंदौली पुलिस अधीक्षक ने जनपद के चंदौली सदर व सकलडीहा सीओ को बदल दिया है। अभी तक सकलडीहा सीओ रहे राजेश राय को चंदौली सदर का नया सीओ बनाया गया है। यहां पर आप सभी को बताते चलें की पिछले दिनों सीओ सदर रहे रामवीर सिंह का गैर जनपद झांसी स्थानांतरण होने से सीओ सदर का पद रिक्त चल रहा था, जिसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने यह बदलाव किए हैं।

सकलडीहा सीओ बने रघुराज

राजेश राय का चंदौली सदर स्थानांतरण हो जाने के बाद, रघुराज को सकलडीहा सर्कल का नया सीओ बनाया गया है। रघुराज अभी तक क्षेत्राधिकारी लाइन में कार्यरत थे। यहां पर आप सभी को बताते चले की इनके सर्कल में थाना सकलडीहा, धीना, बलुआ एवं धानापुर का पर्यवेक्षण कार्य होगा वहीं चंदौली सदर सीओ के सर्कल में थाना चंदौली, सैयदराजा, कंदवा एवं महिला थाने के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी होगी।

हमारे खबरों को Whatsapp पर पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल से जुड़ें – https://whatsapp.com/channel/0029VaF0kcfLtOjKon1fXv3A

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News