Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli NewsChakia Newsतेज बारिश में क्रय केंद्र पर भीग गए कई कुंतल धान

तेज बारिश में क्रय केंद्र पर भीग गए कई कुंतल धान

इलिया : चकिया तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्र बेलावर पर बीती रात को हुई तेज बारिश में किसानों के सैकड़ों कुंतल धान भींग गया। किसान उपेंद्र तिवारी, रामाश्रय चौहान आदि किसानों के धान को पिछले तीन-चार दिनों से तौल कराने के लिए ढेर बनाकर खुले में रखा गया था। लेकिन बोरे के अभाव में अभी तक तौल नहीं हो पाई थी। जिसे बचाने के लिए केंद्र पर कोई मुकम्मल व्यवस्था न होने के कारण किसानों के सैकड़ों कुंतल धान बारिश में भींग गए। इतना ही नहीं तौल कराने के बाद भी बोरे में भरकर रखा हुआ भारी मात्रा में धान भी भींग गया है।

हालांकि मौके पर तौल हो गये कुछ धान के बोरों को तिरपाल से ढ़क कर बचाने की आधी अधूरी कोशिश भी की गयी। जबकि मौसम की भविष्यवाणी पहले से हो गयी थी। इसके बावजूद किसानों के धान को बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। धान खऱीद में गड़बड़ी व मौसम की मार झेल रहे किसानों का कहना है कि आगे भी इसी तरह का मौसम बना रहा तो भींगा धान धीरे-धीरे नष्ट होने लगेगा।

इसी प्रकार क्रय केंद्र कौड़िहार में खिलची गांव के किसान रामअवध सिंह का धान भी बोरे के अभाव में तौल नहीं हो पाया। किसी तरह किसान ने धान को बारिश से अबकी बार बचा लिया, लेकिन आगे भी यही स्थिति रही तो सैकड़ों क्विंटल धान बर्बाद हो जायेगा।

संवाददाता : लोकपति सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News