Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsजनता को अपने अधिकार की लड़ाई स्वयं लड़ने की जरूरत है: अकील...

जनता को अपने अधिकार की लड़ाई स्वयं लड़ने की जरूरत है: अकील अहमद बाबू

अलीनगर: आज वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज में प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा नगर भ्रमण करते हुए प्रतिज्ञा रैली का आयोजन किया गया। इस प्रतिज्ञा रैली में जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करने के बाद जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली में कार्यकर्ता शरीक हुए। इस दौरान प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू ने कहा कि अपने अधिकार की लड़ाई जनता को स्वयं लड़ने की जरूरत है।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रतिज्ञा के तौर पर रैली का आयोजन किया…

प्रदेश कॉंग्रेस की इस प्रतिज्ञा रैली में भारी से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने का काम कर रहे हैं ताकि महंगाई भ्रष्टाचार अत्याचार दुराचार से जनता को मुक्ति दिलाई जा सके और जनता कांग्रेस को एक विकल्प के रूप में देख रही है।कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।इस प्रतिज्ञा रैली में मुख्यरूप से समीम मिल्की, आरिफ, राजू सिंह, रणजीत जायसवाल, सर्वज्ञ यादव, दयाराम पटेल, शाहिद तौशीफ, जावेद हाशमी, रिंकू पटेल , बेचू पासवान, अशोक यादव जितेंद्र पासवान, रणजीत जायसवाल, मोनू अहमद, अमन यादव, राहुल सिंह,नितेश मिश्र आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News