Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsउत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के चुनावी शिलान्यास से रहे सावधान किसी...

उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के चुनावी शिलान्यास से रहे सावधान किसी वादों के धोखे में न आएं

धानापुर : समाजवादी चिंतक सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है अंजनी सिंह ने कहा कि भाजपा लालकिला नहीं संभाल सकती तो देश कैसे संभाल पाएगी। काश कि भाजपा की देश बेचो नीति को देश की जनता लालकिला का प्राइवेटाईजेशन करते वक्त ही समझ गई होती तो आज ये दिन देखने को नहीं मिलता।

भाजपा के छप्पन इंची सीने में बेहद कायर कमजोर दिल है-अंजनी सिंह

भाजपा ने देश की जनता के विश्वास का गला घोंटा है। माननीय प्रधानमंत्री जी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार रेल नहीं चला सकती, जहाज नहीं उड़ा सकती, कोल, गेल, भेल स्टेशन, स्कूल, अस्पताल कुछ भी नहीं संभाल सकती तो भाजपा को जनता वोट क्यों दे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव आने वाला है और भाजपा प्रदेश की जनता को एक बार फिर से धोखा देने की तैयारी कर चुकी है। नए नए लोक लुभावन वादा करके झूठे शिलान्यास का पत्थर लगवाकर, वेतन इंक्रीमेंट को बढ़ाने की बात कहकर, आतंकी हमले जैसी भ्रामक बातों से प्रदेश की जनता के साथ नए तरीके से विश्वासघात करने का मन बना चुकी है। जनता को चाहिए कि वो अब भाजपा के किसी झूठे वादे एवं धोखे में ना आएं, विधानसभा चुनाव में इस बार वोट देने से पहले इन सभी सवालों को भाजपा के लोगों से जरूर पूछे और देश बेचो नीति पर उतरी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंके।

खबरों की भीड़ से हटकर सिर्फ चन्दौली जनपद की चुनिंदा प्रमुख खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें, ट्विटर पर https://twitter.com/ChandauliTimes फ़ॉलो करें. यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UC1FkA15w65rqdF7hV2O_erA को सब्सक्राइब करें तथा Telegram पर जुड़ने के लिए इस लिंक http://t.me/chandaulitimes पर क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News