Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsदेश/प्रदेश की राजनीति में बढ़ता चंदौली जनपद का कद, पंकज सिंह को...

देश/प्रदेश की राजनीति में बढ़ता चंदौली जनपद का कद, पंकज सिंह को मिली नयी जिम्मेदारी

पंकज सिंह बने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी

सदर : चंदौली निवासी नोएडा विधायक व भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. पंकज सिंह के प्रदेश प्रभारी बनने की खबर लगते ही उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी. सोमवार को कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं व विधायक पंकज के समर्थकों ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया. कार्यकर्ताओं ने कहा की विधायक पंकज सिंह के प्रदेश प्रभारी बनने से संगठन को और मजबूती मिलेगी.

लगातार बढ़ रहा चंदौली जनपद का कद

चंदौली जनपद का देश/प्रदेश की राजनीति में लगातार कद बढ़ता जा रहा है. यूँ तो पूर्व में चंदौली जनपद से कई हस्तियाँ देश/प्रदेश के राजनितिक पटल पर अपना नाम स्थापित कर दिया है, सभी का जिक्र कर पाना संभव न हो पायेगा. लेकिन अगर सिर्फ वर्तमान भाजपा संगठन व सरकार की बात करें तो भी कई बड़े नाम हैं. जिनमे कुछ प्रमुख नाम जो चंदौली जनपद से प्रत्यक्ष रूप से सम्बन्ध रखते हैं.

जिनमे सबसे पहला नाम देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह हैं जिनका जन्म स्थान चंदौली है. दूसरा नाम चंदौली से ही सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय का है , जो वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं. इस कड़ी में अगला नाम भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह का है. दर्शना सिंह भी चंदौली जिले की निवासी हैं. हाल ही में इस कड़ी में अगला नाम भाजपा प्रदेश महामंत्री व नोएडा विधायक पंकज सिंह का जुड़ गया है जो भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश प्रभारी बनाये गए हैं व वर्तमान में भाजपा प्रदेश महामंत्री भी हैं. उम्मीद है कि जब चंदौली जनपद से इतनी बड़ी बड़ी हस्तियाँ अब देश/प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं तो शीघ्र ही चंदौली जनपद से अति पिछड़े जनपद का दाग भी मिट जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News