https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Monday, April 21, 2025
HomeChandauli Newssakaldiha chandauliएक दर्दनाक सड़क हादसे में राजगीर मिस्त्री हुई मौत

एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजगीर मिस्त्री हुई मौत

चंदौली जिले के सकलडीहा-धानापुर मार्ग पर विशुनपुरा हनुमान मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। सकलडीहा-धानापुर मार्ग पर विशुनपुरा हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित मैजिक वाहन ने राजगीर मिस्त्री की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिंटू बाइक से छिटककर सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल घायल पिंटू को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय और फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। पिंटू की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News