https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Wednesday, April 2, 2025
HomeChandauli NewsNaugarh chandauliमातम में बदली होली की खुशी, मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को डंपर...

मातम में बदली होली की खुशी, मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल

CHANDAULI NEWS: नौगढ़ में कर्मा बांध गांव के मजदूर अपनी जीविका चलाने के लिए मध्य प्रदेश कमाने गए थे। होली मनाने के लिए वे ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश के सीधी जिले के हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि कर्माबांध गांव के पारसनाथ (40), बल्लू (35), सुनील (25), रामआसरे (35), महेंद्र (20), नंदू (30), संतू (30), बजरंगी (25), अग्नू (35) एक महीने से मध्य प्रदेश में बन रहे सीसी रोड के काम के लिए मजदूरी करने गए थे। वे होली मनाने के लिए ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हुए हादसे में पारसनाथ (40) की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर गांव के परिजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News