Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsसपा सरकार आने पर किसपे चलेगा बुलडोजर, जानें क्या कहा मनोज...

सपा सरकार आने पर किसपे चलेगा बुलडोजर, जानें क्या कहा मनोज सिंह डब्ल्यू ने अपने भाषण में

कमालपुर : सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने कमाल पुर मे आयोजित जन चेतना यात्रा के दौरान कहा कि मौजूदा सरकार में पहचान पहचान कर लोगों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। हमारी सरकार आने पर हम भी बुलडोजर चलवाने का काम करेंगे।

चंदौली की चारो सीटें सपा की झोली में जाएंगी

उन्होंने चंदौली की जनता को भरोसा दिलाया कि चंदौली की चारों सीटें सपा की झोली में जाने से कोई नहीं रोक सकता। सरकार को घेरते हुए मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा कि यह निकम्मी सरकार पाँच किलो अनाज देकर, गैस देकर जनता को लुभाने का काम करती है। सपा सरकार के कामों का हवाला देते उन्होंने कहा कि आवाजापुर में सात दिनों तक युवाओं के लिए सेना भर्ती का कार्य हुआ जिसमें 700 युवाओं को सेना में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार आने पर फिर से सेना भर्ती का काम शुरू किया जाएगा। सपा की इस जन चेतना यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि व सपा के प्रदेश सचिव राजनरायां बिन्द भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News