Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsमनोज सिंह डब्लू ने पुलिस प्रशासन पर लगाया यह आरोप, जानें क्या...

मनोज सिंह डब्लू ने पुलिस प्रशासन पर लगाया यह आरोप, जानें क्या है मामला ?

चंदौली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू रविवार को पुलिस-प्रशासन पर हमलावर रहे। इस दौरान पार्टी समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के निजी सम्पत्ति से सपा के ध्वज को हटाए जाने को गलत एवं पक्षपातपूर्ण बताया। चेतावनी दी कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी विधि-विरूद्ध तरीके से सपा को झंडा उतरवाने का काम करेगा, उसकी वर्दी उतरवाने का काम किया जाएगा।

मनोज सिंह डब्लू ने कार्यकर्ताओं को दिया यह संदेश

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यदि कोई भी पुलिस आपके निजी सम्पत्ति से झंडा उतारने आता है तो उसका वीडियो बनाए और फोटो खींचे। ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराना पुलिस-प्रशासन का दायित्व है।

आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही सभी सार्वजनिक सम्पत्तियों से प्रचार सामग्री हटाने की कार्यवाही पुलिस-प्रशासन कर चुकी है। अभी पुलिस वाले चुनाव के मद्देनजर गांवों में भ्रमणशील है। इस दौरान सत्ता पक्ष के प्रभाव में आकर कुछ पुलिस कर्मचारी व अधिकारी सपा नेताओं के घर पर लगे झंडों को जबरिया उतारने का काम किया जा रहा है। इसकी सूचना मेरे कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा की गयी है।

आगे मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सपाइयों का मकान, प्रतिष्ठान व दुकान यह उनकी निजी सम्पत्ति है और वे इस पर किसी भी दल का झंडा लगाने का अधिकार रखते हैं। ऐसे में पुलिस की जोर-जबरदस्ती व गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अंत में उन्होंने इस चेतावनी के साथ गोपालपुर में लोगों की स्वेच्छा व सहमति से झंडा लगाया कि यदि इसे जबरन उतारने का काम हुआ तो समाजवादी पार्टी ऐसे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। क्योंकि सपा का झंडा ही समाजवादी साथियों के लिए सबकुछ है। इसके सम्मान के साथ किसी भी तरह की खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद भी पुलिस व प्रशासनिक तंत्र का बेजा इस्तेमाल सपाइयों के खिलाफ किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News