Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsजानिए चंदौली जिले में कितने लोगों ने दबाया नोटा का बटन, किस...

जानिए चंदौली जिले में कितने लोगों ने दबाया नोटा का बटन, किस विधानसभा में ज्यादा दबा ?

चंदौली : प्रदेश सहित जिले के चारों विधानसभा सीटों का परिणाम कल जारी हुआ और जिले की 4 विधानसभा सीटों में से 3 पर भाजपा ने कब्जा किया वहीं सकलडीहा सीट सपा के खाते में गई। मतदान करने में चंदौली जिले के लोगों ने पूरे पूर्वांचल में पहला स्थान प्राप्त किया। आइए जानते हैं कि जिले के कितने लोगों ने इस दौरान नोटा का प्रयोग किया।

चंदौली जिले में कुल 7425 लोगों ने दबाया नोटा का बटन

चंदौली जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों में कुल मिलाकर 7425 लोगों ने नोटा के बटन का प्रयोग किया। जिले के इतने लोगों को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया। जिले के चारों विधानसभा सीटों में से चकिया विधानसभा के लोगों ने सर्वाधिक 2511 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया वहीं सकलडीहा विधानसभा की जनता ने सबसे कम 1567 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।

इसके अलावा नोटा का बटन दबाने में मुगलसराय की जनता, चकिया विधानसभा की जनता के बाद, जिले में दूसरे स्थान पर रही। मुगलसराय विधानसभा के 1700 लोगों ने नोटा के बटन का प्रयोग किया। वहीं नोटा का बटन दबाने में सैयदराजा विधानसभा तीसरे स्थान पर रहा और यहाँ के 1647 लोगों ने नोटा का बटन प्रयोग किया।

खबरों की भीड़ से हटकर सिर्फ चन्दौली जनपद की चुनिंदा प्रमुख खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें, ट्विटर पर https://twitter.com/ChandauliTimes फ़ॉलो करें. यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UC1FkA15w65rqdF7hV2O_erA को सब्सक्राइब करें तथा Telegram पर जुड़ने के लिए इस लिंक http://t.me/chandaulitimes पर क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News