Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsजन अधिकार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन 6 को

जन अधिकार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन 6 को

सदर : जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) तौकीर खान का 6 अक्टूबर को जनपद आगमन होगा. जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद तौकीर खान का यह प्रथम जनपद आगमन होगा. अपने प्रथम जनपद आगमन पर तौकीर खान जिला मुख्यालय स्थित अरविन्द वाटिका में “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” रैली को भी संबोधित करेंगे. रैली के तैयारियों के बाबत जन अधिकार पार्टी ने सैयदराजा विधान सभा में कुबेर नाथ मौर्य की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया.

“संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” रैली को संबोधित करेंगे तौकीर खान

जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष तौकीर खान का आगमन 11 बजे जनपद में एक भारी जुलूस के साथ होगा. पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा युवा प्रदेश अध्यक्ष का जगह – जगह स्वागत समारोह किया जायेगा. तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष चंदौली स्थित अरविन्द वाटिका में आयोजित “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” रैली को संबोधित करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का जनपद में आगमन होगा. 

रैली की तैयारियों के बाबत सभा का आयोजन किया गया, जिसमे मंडल प्रभारी दिनेश वर्मा, संजय मौर्य, कमलेश सिंह गहरवार, दंगल सिंह यादव, भोला शर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मौर्य, आनंद मौर्य, अजय मौर्य, दीपक प्रजापति सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News