Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsपूर्व मंत्री बाबु सिंह कुशवाहा की रैली कल

पूर्व मंत्री बाबु सिंह कुशवाहा की रैली कल

सदर : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बाबु सिंह कुशवाहा कल रविवार को चंदौली के अशोका मैरिज लॉन में आरक्षण समर्थक रैली करेंगे. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बाबु सिंह कुशवाहा की यह रैली काफी महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है. राजनितिक जानकारों के अनुसार कुशवाहा बाहुल्य लोक सभा सीट चंदौली में बाबु सिंह कुशवाहा की यह रैली आगामी लोकसभा चुनाव की दिशा तय कर सकती है. पूर्व मंत्री भी इस रैली के बहाने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी ताकत दिखाना चाहेंगे. 

अशोका मैरिज लॉन बिछिया में आयोजित है रैली

जन अधिकार पार्टी चंदौली इकाई ने रैली की सफलता के लिए शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई. इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए जन अधिकार पार्टी जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली 27 मई दिन रविवार को 12 बजे दोपहर से अशोका मैरिज लॉन बिछिया में शुरू होगी. जिलाध्यक्ष ने रैली को सफल बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. 

बैठक में जन अधिकार पार्टी चंदौली के जिला प्रभारी बृजेश सिंह, कमलेश सिंह गहरवार, भोला शर्मा, अजय मौर्य,  प्रमोद सिंह, आनंद, युवा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार मौर्य, चंद्रभान मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News