Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsजन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का जनपद आगमन...

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का जनपद आगमन कल, यह है पूरा कार्यक्रम

चंदौली : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का कल 8 सितंबर को जनपद में आगमन होगा। इस आगमन के दौरान दिन भर में चंदौली जनपद के विभिन्न स्थानों पर पूर्व मंत्री का कार्यक्रम होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा सोनभद्र से अहरौरा के रास्ते जनपद में प्रवेश करेंगे। तत्पश्चात दिन के 12 बजे चकिया विधानसभा के ग्राम सभा भगड़ा में बुद्ध विहार के दर्शन करेंगे।

जवान कुलदीप कुशवाहा के पैतृक निवास पर परिजनों से मिलेंगे

चकिया विधानसभा के बाद , पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा दीन दयाल नगर विधान सभा के ग्राम पचोखर, बलिया, तिलौरी, बिठवल , गौड़ीहार व बबुरी में माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। जिसके उपरांत जन अधिकार पार्टी के मुखिया, शहीद कुलदीप कुशवाहा के परिजनों से मिलने के लिए उनके पैतृक निवास, धानापुर क्षेत्र के पुरवा गांव में जाएंगे। इस दौरान शहीद जवान के परिजनों से मिलकर उन्हे ढाढ़स बंधाएंगे ।

चन्दौली जनपद की ताज़ातरीन खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें, ट्विटर पर https://twitter.com/ChandauliTimes फ़ॉलो करें. यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UC1FkA15w65rqdF7hV2O_erA को सब्सक्राइब करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News