Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsकृष्णानंद मौर्य बने जअप किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

कृष्णानंद मौर्य बने जअप किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

सदर : जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक रविवार को चंदौली स्थित कैंप कार्यालय में हुई. जिसमें पार्टी संगठन के विस्तार के बारे में चर्चा की गयी. जिस पर जन अधिकार पार्टी चंदौली के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे. तत्पश्चात जन अधिकार पार्टी चंदौली के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने कृष्णानंद मौर्य को जन अधिकार पार्टी किसान मोर्चा का चंदौली जिलाध्यक्ष घोषित किया, जिसका वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक सूर में समर्थन किया. 

संविधान जलाने वाले लोगों का किया विरोध

बैठक में जन अधिकार पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एक सूर में भारतीय संविधान जलाने वाले लोगों का विरोध किया तथा उनके ऊपर कानूनी करवाई करने की मांग की. सभा के अंत में जन अधिकार पार्टी चंदौली ने जनपदवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने किया व संचालन जिला महासचिव भोला शर्मा ने किया.

बैठक में गिरधारी मौर्य, कमलेश सिंह गहरवार, गौरव यादव, अजय मौर्य, योगेन्द्र मौर्य, दंगल सिंह यादव, जय सिंह मौर्य, प्रद्दुम्न मौर्य, अमित आनंद, चंद्रभान मौर्य , शैलेश सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News