https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Thursday, March 13, 2025
HomeChandauli Newssakaldiha chandauliहोलिका दहन के पहले जल गयी होलिका, होलिका में किसी ने लगा...

होलिका दहन के पहले जल गयी होलिका, होलिका में किसी ने लगा दी आग, लोगों में दिख रहा है आक्रोश

CHANDAULI NEWS:सकलडीहा थाना क्षेत्र के तेनुवट गांव में होली के एक हफ्ते पहले ही अराजकतत्वों में होलिका दहन वाले स्थान पर रखी गई होलिका में बीती रात आग लगाकर फूंक दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। होलिका में आग लगाने से जलने की सूचना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक होलिका जलकर खाक हो चुकी थी। घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष को दी गई। थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई करते हुए पुनः होलिका को स्थापित कराने की बात कही है।
 
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के तेनुवट गांव में प्रत्येक वर्षों के भांति होलिका की स्थापना की गई थी,जहां बीती रात अराजक तत्वों द्वारा होलिका में आग लगाकर फूंक दिया गया। आधी रात के बाद होलिका को फूंका गया है। जब सुबह लोग उठे तो होलिका में से धुआं निकल रहा था जिसे देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग आग को बुझाने में लग गए। लेकिन तब तक होलिका राख हो चुकी थी।

होलिका में आग लगाने वाले अराजकतत्वों को चिन्हित करने में लोग जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि किसी नशेबाजों ने यह कार्य है। शराब या अन्य तरह के नशे में होकर अक्सर लोग होलिका को द्वेष पूर्वक फूंकने का कार्य कर देते हैं। नशेबाजों के कारण आए दिन समाज में इस तरह की हरकत देखने को मिल रही है। विशेष कर होली के त्योहार पर नशेड़ी नशे में होकर हुड़दंग मचाते हैं, जिसका परिणाम कभी कभी भयावह होता है। इन्हीं नशेड़ियों ने कुछ दिन पहले चकिया इलाके में भी होलिका को फूंक दिया था। गांव के संभ्रांत लोगों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित कर शांति व्यवस्था कायम करने में जुट हुए हैं।

इस संबंध में सकलडीहा थाना अध्यक्ष हरिनारायण पटेल को भी स्थानीय लोगों ने सूचना दी। उन्होंने बताया है कि तेनुवट गांव में रखी जाने वाली होलिका को किसी अराजक तत्व ने फूंक दिया है। मामले की जांच की जा रही है और होलिका को पुनः स्थापित करवाया जा रहा, जो लोग भी ऐसा कार्य कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News