Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsजिले में ट्रामा सेन्टर के लिए केंद्रीय मंत्री ने दी सहमति

जिले में ट्रामा सेन्टर के लिए केंद्रीय मंत्री ने दी सहमति

सदर : चंदौली जिले में ट्रामा सेन्टर निर्माण का रास्ता साफ़ होता दिख रहा है. अब जिले में भीषण दुर्घटना या गंभीर बीमारी होने पर जिलेवासियों को दूर नहीं जाना पड़ेगा. चंदौली में ट्रामा निर्माण होने से चंदौली जिले के साथ ही साथ आस पास के जिले व समीपवर्ती बिहार राज्य के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा.  100 बेड के बनने वाले इस सेन्टर में सभी विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. 

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्रामा सेन्टर को दी सैद्धांतिक सहमति 

चंदौली सांसद व उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के ट्रामा सेन्टर निर्माण के पहल पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है. अपने संसदीय क्षेत्र में ट्रामा सेन्टर की सहमति मिलने पर चंदौली सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा का आभार प्रकट किया. केंद्रीय स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा से सहमति मिलने के बाद अब यह उम्मीद जतायी जा रही है कि शीघ्र ही ट्रामा सेन्टर के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया जायेगा.

इसके अलावा डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने मुगलसराय जंक्शन का नाम दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे जिलेवासियों के लिए गौरव का क्षण बताया. विदित हो कि मुगलसराय जंक्शन का नाम दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कराने में चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही थी.

 

1 COMMENT

  1. […] लिंक पर click कर यह भी पढ़ें : जिले में ट्रामा सेन्टर के लिए केंद्रीय मंत्री ने दी सहमति  http://chandaulitimes.com/health-minister-theoretical-agreed-for-trauma-center-in-chandauli/ […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News