https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Sunday, April 13, 2025
HomeChandauli News"हक की बात" करें मुख्य विकास अधिकारी के साथ, 25 को इस...

“हक की बात” करें मुख्य विकास अधिकारी के साथ, 25 को इस नंबर पर करें संपर्क

चंदौली : शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत, महिलाओं को सबल बनाने की दिशा में एक और पहल की जा रही है , जिसके तहत यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न सहित अन्य किसी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ महिलायें अपनी बात चंदौली जनपद के मुख्य विकास अधिकारी से कर सकेंगी। इसके लिए खास तौर पर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी दिन में 2 घंटे पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं की शिकायतें फोन पर सुनकर उनका निवारण करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी को इस नंबर पर करें फोन

मुख्य विकास अधिकारी से महिलायें/बालिकाएं अपने हक की बात करेंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न इत्यादि से पीड़ित महिला नियत समय पर मुख्य विकास अधिकारी को 05412 – 262818 पर फोन कर अपनी हक की बात कह सकती हैं।

खबरों की भीड़ से हटकर सिर्फ चन्दौली जनपद की चुनिंदा प्रमुख खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें, ट्विटर पर https://twitter.com/ChandauliTimes फ़ॉलो करें. यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UC1FkA15w65rqdF7hV2O_erA को सब्सक्राइब करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News