CHANDAULI NEWS: धानापुर थाना क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव में बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक महिला और चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को धानापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना सुबह करीब 11:30 बजे बुद्धुपुर पेट्रोल पंप के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो मारुखपुर तिरगावा से धानापुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया और वाहन का संतुलन बिगड़ गया। वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला और ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य लोगों को भी हल्की चोटें पहुंची हैं।
घटना की सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत धानापुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।