https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Saturday, April 19, 2025
HomeChandauli Newsड्यूटी के दौरान अग्निशमन हवलदार अरविंद दुबे का हुआ निधन

ड्यूटी के दौरान अग्निशमन हवलदार अरविंद दुबे का हुआ निधन

चंदौली जिले के धानापुर कस्बा निवासी अग्निशमन विभाग के हवलदार अरविंद दुबे का बीती रात ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 57 वर्षीय अरविंद दुबे सैदाबाद जमानिया, गाजीपुर में तैनात थे। बुधवार रात ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी जवानों और परिजनों ने उन्हें तुरंत बीएचयू अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

उनके शव को वाराणसी से लाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को नरौली गंगा घाट पर अरविंद दुबे का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान साथी जवानों ने गमगीन माहौल में अपने मित्र को सशस्त्र सलामी दी। अरविंद दुबे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, दो बेटियां और माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असमय मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय लोगों और साथियों की भारी भीड़ ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News