Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsसीओ त्रिपुरारी पाण्डेय बने एसीपी, हुआ तबादला

सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय बने एसीपी, हुआ तबादला

चंदौली : आये दिन अपने नेक कार्यों से जनपद में अपनी अलग पहचान बना चूके सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय अब चंदौली जनपद को अपनी सेवा नहीं दे पाएंगे. जनता के बीच एक ईमानदार व विनम्र छवि रखने वाले सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय अब असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (एसीपी) के पद पर कार्यरत हो गए हैं. इसके साथ ही सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय का तबादला, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कर दिया गया है. त्रिपुरारी पाण्डेय को लखनऊ नगर का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है.

जनपद के सर्वाधिक लोकप्रिय सीओ रहे

सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय, अपने कार्यकाल के दौरान चंदौली जनपद के सर्वाधिक लोकप्रिय सीओ रहे. चलते राह लोगों की मदद करना, गरीबों की मदद करना व स्मार्ट पुलिसिंग को उन्होंने जनपद में काफी बढ़ावा दिया. इनके कार्यकाल में ही , इनका सर्किल 6 माह से भी अधिक समय तक (IGRS) ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में, प्रदेश में प्रथम रहा, साथ ही साथ उसी अवधि में चंदौली जनपद ने भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर अपना कब्ज़ा कई महीने तक बरकरार रखा, जोकि जनपद के लिए ऐतिहासिक रहा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News