Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsचंदौली सपा ने भास्कर उपाध्याय को लैपटॉप भेट की, जाने क्या है...

चंदौली सपा ने भास्कर उपाध्याय को लैपटॉप भेट की, जाने क्या है मामला

सकलडीहा : चंदौली सपा के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज सकलडीहा कस्बा निवासी छात्र भास्कर उपाध्याय को लैपटॉप भेट की गई। यह लैपटॉप सूबे के पूर्व मुखिया अखिलेश यादव द्वारा भेजा गया था। यहाँ पर आप सभी को बताते चलें की सकलडीहा कस्बा निवासी छात्र भास्कर उपाध्याय इस वर्ष में हुई इन्टर परीक्षा के जिला टापर हैं और उनके हौसला आफजाई के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह लैपटॉप भेजा था, जिसे आज चंदौली सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने छात्र भास्कर को उनके आवास पर जाकर सुपुर्द किया।

चंदौली सपा के यह कार्यकर्ता रहे शामिल

छात्र भास्कर उपाध्याय को लैपटॉप सुपुर्द करने वालों में चंदौली सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह, डब्बू प्रधान, सुरेन्द्र प्रधान, यशवंत सिंह, अशोक गुप्ता, नंदन राय, सिन्टू, विवेक प्रधान, बाबूलाल यादव, रामचंद्र पासवान, प्रधान केशव राजभर, मिश्री राजभर आदि सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में भास्कर के पिता अनिल उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

चन्दौली जनपद की ताज़ातरीन खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें, ट्विटर पर https://twitter.com/ChandauliTimes फ़ॉलो करें. यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UC1FkA15w65rqdF7hV2O_erA को सब्सक्राइब करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News