चंदौली : जनपद के बहुप्रतीक्षित चंदौली सकलडीहा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य के पूर्ण होने की मियाद तीसरी बार बढ़ाई गई है। सेतु निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य फरवरी 2021 में पूरा होगा। इस मार्ग पर ओवरब्रिज के निर्माण के चलते आम जन को पिछले काफी समय से काफी तकलीफें उठानी पड़ रही हैं और दूसरी तरफ जाने के लिए काफी घूम कर जाना पड़ता है।
2017 से शुरू है चंदौली सकलडीहा ओवरब्रिज का निर्माण
चंदौली सकलडीहा ओवरब्रिज का कार्य वर्ष 2017 से शुरू हुआ है, पहले इसे मार्च 2019 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन काम में देरी के कारण नियत समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका। 35 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ओवरब्रिज के प्रोजेक्ट मैनेजर ए के सिंह ने बताया कि, चंदौली सकलडीहा ओवरब्रिज (आरओबी) को फरवरी 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पिलर निर्माण के साथ स्लैब का कार्य लगभग अंतिम चरण मे है।
सिंह ने आगे कहा कि, सर्विस रोड और ढलान का काम जल्द पूरा किया जाएगा , क्रॉसिंग का काम बाकी है उसे भी समय रहते पूरा कर चंदौली सकलडीहा ओवरब्रिज को आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा।
चन्दौली जनपद की ताज़ातरीन खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें, ट्विटर पर https://twitter.com/ChandauliTimes फ़ॉलो करें. यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UC1FkA15w65rqdF7hV2O_erA को सब्सक्राइब करें.