Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsबार चुनाव में महेंद्र यादव बने अध्यक्ष, दुर्गेश पाण्डेय महामंत्री

बार चुनाव में महेंद्र यादव बने अध्यक्ष, दुर्गेश पाण्डेय महामंत्री

सदर : चंदौली सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को काफी गहमा – गहमी के बीच संपन्न हुआ. मतदान में कुल 2172 मतदाताओं में से 1279 वकील मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शनिवार देर रात्रि लगभग 10 बजे चुनाव परिणाम जारी हुआ , जिसमे महेंद्र सिंह यादव चंदौली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर विजयी हुए वहीँ दुर्गेश पाण्डेय ने महामंत्री पद पर अपना कब्ज़ा जमाया.

चंदौली सिविल बार चुनाव में किसको कितने मत मिले

सिविल बार के चुनाव में महेंद्र पाण्डेय ने 528 मत पाकर अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा जमाया , वहीँ उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हरिभूषण तिवारी को 352 मत प्राप्त हुए. अध्यक्ष पद के लिए 2 अन्य प्रत्याशियों वीरेंद्र सिंह दाढ़ी व वीरेंद्र प्रताप सिंह को क्रमशः 233 व 159 मतों से संतोष करना पड़ा. इसके अलावा महामंत्री पद पर 600 मत पाकर दुर्गेश पाण्डेय ने 240 मतों से विजय प्राप्त की. दुर्गेश के निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार को 360 मतों से संतोष करना पड़ा. महामंत्री पद के 2 अन्य प्रत्याशियों में रामकृत व राजन को क्रमशः 198 व 120 मत प्राप्त हुए.

धर्मेन्द्र सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष व ओमशरण गुप्ता बने कोषाध्यक्ष

चंदौली सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में धर्मेन्द्र सिंह चंदेल ने 638 मतों के साथ कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्ज़ा जमाया. चंदेल ने अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी संतोष खरवार को 46 मतों से पराजित किया. संतोष खरवार को 592 मत प्राप्त हुए. वहीँ कोषाध्यक्ष पद पर ओमशरण गुप्ता ने 660 मत प्राप्त करते हुए अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी अजय कुमार सिंह को 104 मतों से पराजित किया. अजय कुमार सिंह को 556 मतों से संतोष करना पड़ा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News