CHANDAULI NEWS: उत्तर प्रदेश शासन ने 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत चंद्रमोहन गर्ग को चंदौली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे निखिल टीकाराम फुंडे का स्थान लेंगे, जिन्हें अब अयोध्या का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव को प्रभावी कार्यप्रणाली और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को जल्द ही उनके नए कार्यस्थलों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।