Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsचंदौली सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय ने जनपद के लिए भेजी है यह...

चंदौली सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय ने जनपद के लिए भेजी है यह राहत सामग्री

चंदौली : कोविड – 19 के कारण हुए लॉक डाउन से उपजे संकट में हर जनपदवासी इस समय जरूरतमंद गरीबों के लिए व लगभग सभी जनप्रतिनिधि अपने – अपने स्तर से सेवा में लगे हुए हैं. इसी क्रम में चंदौली सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय ने लॉक डाउन के दौरान जनपद के जरूरतमंद गरीबों के लिए राहत सामग्री भेजी है. जिसके तहत श्री पाण्डेय ने 25 हजार मास्क, 50 हजार मूल्य का सरसों का तेल व राशन देने के लिए 4 लाख रूपये मूल्य के 50 हजार बैग, भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को भेजा. विदित हो कि वर्तमान समय में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, अपने कार्यकर्ताओं के साथ सभी मंडलों में खाद्य राहत सामग्री का वितरण करा रहे हैं.

चंदौली सांसद ने अपने वेतन से एक लाख रूपये पीएम केयर में दान दिया

चंदौली सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय ने रविवार को चंदौली में राहत सामग्री भेजने के साथ – साथ , अपने वेतन से एक लाख रूपये पीएम केयर फण्ड में दान दिया. इसके अलावा जनपद में राहत सामग्री भेजने के उपरांत ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री देते रहने का निर्देश भी दिया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि हम सभी जनपद के भाजपा कार्यकर्ता अनवरत जरूरतमंद गरीबों तक राहत सामग्री पहुँचाने में लगे हुए हैं. मंडल अध्यक्ष व बूथ प्रभारियों के मदद से हम जरूरतमंद लोगों तक राहत खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News