Sunday, October 27, 2024
HomeChandauli News13 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने के बाद अब चुनावी मैदान में...

13 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने के बाद अब चुनावी मैदान में ये प्रत्याशी शेष

सदर : चंदौली लोकसभा चुनाव के नामांकन तिथि बीत जाने के बाद तथा नामांकन पत्रों की जांच हो जाने बाद, अब चंदौली लोकसभा चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार शेष रह गये हैं. चंदौली लोकसभा चुनाव के लिए कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिनमे से 13 प्रत्याशियों का नामांकन जांच में सही न पाए जाने पर रद्द कर दिया गया. इसके साथ ही चंदौली लोकसभा चुनाव के चुनावी जंग में अब कुल 13 प्रत्याशी शेष रह गये हैं. हालांकि अभी 2 मई को नाम वापसी की तिथि बीत जाने के बाद ही स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी.

नामांकन जांच के बाद चुनावी मैदान में ये प्रत्याशी शेष

चंदौली लोकसभा चुनाव में नामांकन जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद, अब कुल 13 प्रत्याशी शेष रह गये हैं , जिनके नाम निम्नलिखित हैं :-

  1. महेंद्र नाथ पाण्डेय , भाजपा
  2. संजय चौहान , सपा – बसपा गठबंधन
  3. शिवकन्या कुशवाहा , कांग्रेस, जन अधिकार पार्टी गठबंधन
  4. रामगोविंद , सुभासपा
  5. अर्जुन पाण्डेय, अतुल्य भारत पार्टी
  6. महेंद्र यादव, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी
  7. राजेश विश्वकर्मा , मौलिक अधिकार पार्टी
  8. लियाकत अली , निर्दल
  9. व्यासमुनि, काशीराम बहुजन दल
  10. कृष्ण प्रताप सिंह, समग्र उत्थान पार्टी
  11. जंग बहादुर , भारतीय मानव समाज पार्टी
  12. महेंद्र प्रताप सिंह, अल हिन्द पार्टी
  13. शिवरात्रि सिंह, पृथ्वी राज जन शक्ति पार्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News