Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsदेश के 12 जिलाधिकारियों में आया डीएम नवनीत सिंह चहल का नाम,...

देश के 12 जिलाधिकारियों में आया डीएम नवनीत सिंह चहल का नाम, इस कार्य से हुए चयनित

चंदौली : चंदौली जिले के डीएम नवनीत सिंह चहल का नाम देश के 12 जिलाधिकारियों की अंतिम सूची के लिए चयनित कर लिया गया है। प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए देश भर के 958 जिलाधिकारियों ने अपना प्रेज़न्टेसन दिया था जिसमें से देश के 12 जिलाधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें से ज्यादातर डीएम दक्षिण भारत के राज्यों से हैं। उत्तर प्रदेश से केवल दो डीएम अंतिम सूची में चयनित किए गए हैं, जिनमें चंदौली डीएम के अलावा बांदा के डीएम हीरालाल का नाम शामिल है।

काला धान की खेती को बढ़ावा देने से बनी बात

चंदौली डीएम नवनीत सिंह चहल का चयन , जिले में बेहतर जल संचयन व कृषि में उन्नत तकनीकी के समावेश कर नागालैंड के काला धान “चाकहाओ” की खेती को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। चंदौली डीएम ने मनरेगा के तहत तालाबों की खुदाई कारवाई जिसके उपरांत जिले के भू – जलस्तर में सुधार देखने को मिला है। इसके अलावा डीएम ने धान के कटोरे में उन्नत कृषि के लिए , जिले में काला धान की खेती शुरू कराई।

जिसके उपरांत फिलहाल जिले में लगभग 500 हेक्टेयर भूमि में लगभग 1000 किसान काला धान की खेती कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने धान की उपज के बाद इसकी ब्रांडिंग कर कर पिछले वर्ष कई नामी गिरामी कंपनियों को जनपद बुलाया और किसानों को काला धान की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक दिलाया गया। जिलाधिकारी के इन कार्यों के लिए इनका चयन देश के 12 जिलाधिकारियों में किया गया है, हालांकि प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए अंतिम चयन 9 सितंबर को होगा।

क्या बोले जिलाधिकारी ..

देश के 12 जिलाधिकारियों में नाम शुमार होने से चंदौली का मान बढ़ा है। यह किसानों, कृषि विभाग के अधिकारियों व अन्य विभाग के अधिकारियों की मेहनत के वजह से संभव हो पाया है। हालांकि अभी स्क्रीनिंग कमिटी 9 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित करेगी।

चन्दौली जनपद की ताज़ातरीन खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें, ट्विटर पर https://twitter.com/ChandauliTimes फ़ॉलो करें. यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UC1FkA15w65rqdF7hV2O_erA को सब्सक्राइब करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News