Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli NewsChahaniya Newsचहनिया ब्लॉक के इस गांव को मिला दीन दयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार

चहनिया ब्लॉक के इस गांव को मिला दीन दयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार

चहनिया : ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चहनिया ब्लॉक के कांवर गांव को दीन दयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार पूरे मण्डल में कांवर गांव के महिला प्रधान धीरज सिंह को मिला है। इसके पूर्व में भी 2017-18 में मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार व 2018-19 में पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से कांवर गांव को नवाजा जा चूका है।

कोरोना के चलते नहीं ले पाए पीएम मोदी से पुरस्कार

चहनिया ब्लॉक के कांवर ग्राम पंचायत प्रधान धीरज सिंह के पति ग्रिजेश सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को झांसी में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मिलना था। परंतु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कार्यक्रम स्थगित हो गया और डाक पोस्ट के माध्यम से प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्राप्त हुआ। अब जो भी पुरस्कार राशि मिलेगी उससे गांव का चौमुखी विकास करना हमारी प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News