Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsबाबु सिंह कुशवाहा चंदौली में करेंगे आरक्षण समर्थक रैली

बाबु सिंह कुशवाहा चंदौली में करेंगे आरक्षण समर्थक रैली

सदर : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबु सिंह कुशवाहा आगामी 27 मई को अशोका लॉन, चंदौली में आरक्षण समर्थक रैली करेंगे. आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए पूर्व मंत्री इस रैली के बहाने जिले में शक्ति प्रदर्शन करेंगे. इस बाबत रैली को सफल बनाने हेतु जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पार्टी कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमे रैली को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गयी. 

अशोका लॉन में आयोजित होगी आरक्षण समर्थक रैली

चंदौली में बिछिया स्थित अशोका लॉन में आरक्षण समर्थक रैली का आयोजन किया जाएगा. रैली को सफल बनाने हेतु जन अधिकार पार्टी चंदौली इकाई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता . इस बाबत जन अधिकार पार्टी चंदौली के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाने हेतु अलग – अलग जिम्मेदारी दिया. जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो बाबु सिंह कुशवाहा के रैली में अधिक अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया.

जन अधिकार पार्टी चंदौली के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा द्वारा रैली को सफल बनाने हेतु आयोजित रणनीति बैठक में जिला प्रभारी बृजेश सिंह कुशवाहा, कमलेश सिंह, भोला शर्मा, अमित आनंद , आनंद कुमार, योगेन्द्र मौर्य, जय सिंह कुशवाहा , चंद्रभान मौर्य, प्रमोद मौर्य आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News