https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Friday, April 18, 2025
HomeChandauli Newssakaldiha chandauliबगीचे में अमरूद के पेड़ से लटकता मिला ऑटो चालक का शव,...

बगीचे में अमरूद के पेड़ से लटकता मिला ऑटो चालक का शव, तीन दिन पहले आया था ननिहाल

CHANDAULI NEWS : बलुआ थाना के महुअर गांव में मंगलवार की रात ऑटो चालक का शव पेड़ से फांसी के फंदे से सहारे लटकता मिला। घटना के बाद कोहराम मच गया। युवक तीन दिन पहले अपने ननिहाल में आया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की छानबीन में जुटी रही।

रौना गांव निवासी जितेंद्र तिवारी मुगलसराय में ऑटो चलाता था। वह तीन दिन पहले अपने ननिहाल महुअर गांव आया था। वहां मेले में ऑटो चला रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मंगलवार की रात ऑटो चलाकर मामा के घर आया। वहां ऑटो खड़ा कर थोड़ी दूर स्थित बगीचे की तरफ चला गया। देर रात उसका शव अमरूद के पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे लटकता मिला।बगीचे में अमरूद के पेड़ से लटकता मिला ऑटो चालक का शव, तीन दिन पहले आया था ननिहाल

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News