Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli NewsChahaniya Newsचहनिया में मंडी बनाने के लिए अनिल राजभर ने लिखा मुख्यमंत्री को...

चहनिया में मंडी बनाने के लिए अनिल राजभर ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्रक

सकलडीहा : सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के चहनीया में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए जगह का न होना किसानों की लिए एक बड़ी समस्या है। क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भाड़े की जमीन लेनी पड़ती है। इससे किसानों के आय का एक बड़ा भाग जमीन के भाड़े में चला जाता है। इस समस्या को देखते हुए प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा दिव्यान्गजन सशक्तिकरण विभाग मे मंत्री अनिल राजभर ने पत्र लिखकर लिखकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया है।

चहनिया के किसान बाजार में भाड़े की जमीन लेकर अपनी फसल बेचते हैं…

अनिल राजभर ने समस्या की तरफ ध्यानाकर्षित करते हुए लिखा कि विधानसभा सकलडीहा के अंतर्गत विकासखंड चहनिया में चहनिया कस्बे की सब्जी मंडी जनपदीय एवं अंतरजनपदीय किसानों के क्रय विक्रय का मुख्य केंद्र है। यहाँ के किसान किराये की जमीन लेकर सब्जीमंडी चलाते हैं। इनके द्वारा विकासखंड चहनिया में स्थायी रूप से किसानों के लिए किसान सब्जी मंडी हेतु जमीन उपलब्ध कराकर निर्माण करने का अनुरोध किया गया है। अनिल राजभर यह पत्रक भाजपा नेता अरविन्द पांडे को कृपयार्थ करते हुए लिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News