Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsमनोज सिंह काका को मिली सपा में बड़ी जिम्मेदारी

मनोज सिंह काका को मिली सपा में बड़ी जिम्मेदारी

धानापुर : चंदौली जिले में सपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले मनोज सिंह काका को समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. मूल रूप से कमालपुर के पास, महुरा ग्राम निवासी मनोज काका को समाजवादी पार्टी में प्रवक्ता बनाया गया है. प्रवक्ता बनाये जाने पर मनोज काका ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया. मनोज काका के प्रवक्ता बनाये जाने पर उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी.

युवाओं में लोकप्रिय हैं मनोज सिंह काका

मनोज सिंह काका चंदौली जनपद में सपा का युवा चेहरा माने जाते हैं , वह युवाओं में विशेष रूप से लोकप्रिय माने जाते हैं. मनोज काका सपा में इससे पूर्व कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, जिनमे छात्र संघ प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्त्वपूर्ण पद शामिल हैं. मनोज के प्रवक्ता बनने पर उन्हें बधाइयाँ देने वाले नेताओं का ताँता लगा रहा तथा काका के प्रवक्ता बनने पर उनके समर्थक खासे उत्साहित नजर आये. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News