Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsजनपद के 5 खिलाड़ी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए आगरा रवाना

जनपद के 5 खिलाड़ी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए आगरा रवाना

सकलडीहा : जनपद के 5 खिलाडियों का चयन राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया. ये 5 चयनित खिलाडी आगरा में 2 से 4 सितम्बर तक होने वाले राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहाँ जनपद के लिए मेडल जीतना इनका लक्ष्य होगा. सकलडीहा इंटर कॉलेज के 4 छात्र व सकलडीहा पीजी कॉलेज  के 1 छात्र का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है. शनिवार को इन छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षकों ने इन छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए आगरा के लिए रवाना किया.

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में इन 5 खिलाडियों का चयन

आगरा में होने वाली राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिन 5 खिलाडियों  का चयन किया गया है उनमे सकलडीहा इंटर कॉलेज के रोशन पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, सूरज राय व अनिल कुमार शामिल हैं. इसके अलावा सकलडीहा पीजी कॉलेज के एक छात्र आर्यन राज का चयन भी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है.  इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रमोद सिंह और डॉ एस के लाल , शिक्षक सत्यमूर्ति ओझा, छात्र संघ अध्यक्ष विकास यादव आदि मौजूद रहे. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News