Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsनुपूर सिंह बनीं सकलडीहा तहसील की प्रथम महिला तहसीलदार

नुपूर सिंह बनीं सकलडीहा तहसील की प्रथम महिला तहसीलदार

सकलडीहा : सकलडीहा तहसील के गठन के 29 साल बाद , सकलडीहा तहसील में पहली बार महिला तहसीलदार नुपूर सिंह ने शुक्रवार को कार्य भार ग्रहण किया. 2013 बैच की पीसीएस अधिकारी नुपूर मूल रूप से वाराणसी जनपद की निवासी हैं व सकलडीहा तहसील से पूर्व वह गाजीपुर में कार्यरत थीं. नवागत तहसीलदार ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर शुक्रवार को तहसील में अपना कार्यभार ग्रहण किया , तत्पश्चात तहसील के अधिकारीयों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की. 

1989 से संचालित हो रहा है सकलडीहा तहसील

सकलडीहा तहसील 1989 से संचालित हो रही है , तब से अभी तक किसी महिला तहसीलदार की नियुक्ति सकलडीहा तहसील में नहीं हुई थी. कार्य भार ग्रहण करने के उपरांत नुपूर सिंह ने समीक्षा बैठक में कहा कि शासन के अनुरूप मुख्यमंत्री सन्दर्भ , समाधान दिवस आदि मामलों का समय से निस्तारण किया जाना चाहिए तथा इसके साथ ही साथ तहसील के कार्यों में पारदर्शिता होनी चाहिए. 

इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक बासुदेव यादव, संजय सिंह मौर्य, रामकेश, योगेश, रामदुलार मौर्य, स्वेतिमा सिंह, रंजना, संजीव सिंह, अशोक यादव, आलोक पटेल, चंद्रभूषण , प्रदीप सिंह आदि राजस्वकर्मी उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News