https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Friday, May 2, 2025
HomeChandauli Newsबुधवार को चंदौली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, बीजेपी को यूपी...

बुधवार को चंदौली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, बीजेपी को यूपी से उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

CHANDAULI NEWS:समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को चंदौली पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान बीजेपी को यूपी से उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

अलीनगर स्थित संतोष यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकने और पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर जाति जनगणना कराई जाएगी और सभी वर्गों को उनकी संख्या के अनुसार भागीदारी दिलाने का काम किया जाएगा।

श्यामलाल पाल ने भाजपा और आरएसएस पर पीडीए वर्ग के महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए, लेकिन उन्हें तिरस्कार और विरोध का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग को आरक्षण देकर आगे बढ़ाया, जबकि भाजपा ने हमेशा पूंजीपतियों का साथ दिया है।

उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादियों की लड़ाई गैर-बराबरी खत्म कर समानता स्थापित करने की है। उन्होंने भाजपा पर शिक्षा को महंगा कर गरीबों को इससे दूर करने और समाज में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया।

इस अवसर पर मुसाफिर चौहान, सुदामा यादव, हरदेव कुशवाहा, नफीस अहमद, औसाफ अहमद, बिनय डब्बू, रामविलास प्रधान, आरिफ सिद्दीकी, दिलीप पासवान, रजत वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News