https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Wednesday, April 30, 2025
HomeChandauli NewsMugalsaraiशादी में नही मिला पनीर तो सिरफिरे युवक ने मंडप पर चढ़ा...

शादी में नही मिला पनीर तो सिरफिरे युवक ने मंडप पर चढ़ा दी बस, पांच लोग हुए घायल

CHANDAULI NEWS: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार की रात शादी में पनीर न मिलने युवक ने आपा खो दिया। सिरफिरे ने मंडप मिली बस चढ़ाकर लोगों को कुचलने की कोशिश की। पांच लोग घायल हो गए। दूल्हे के पिता, दुल्हन के चाचा समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस की मध्यस्थता के बाद रविवार को विवाह कराया गया।

हमीदपुर गांव निवासी राजनाथ यादव की पुत्री की शनिवार को शादी थी। वाराणसी के मंडुवाडीह के पहाड़ी गांव से बारात आई थी। शादी के दौरान गांव का एक युवक खाना खाने पहुंचा। वह ज्यादा पनीर की मांग करने लगा। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और लड़की के पिता ने कल्छुल से उसके सिर पर वार कर दिया।

इससे गुस्साए युवक ने मिनी बस मंडप के चारों तरफ दौड़ा दी। इस दौरान खाना खा रहे कई लोग घायल हो गए। लड़की के चाचा, दूल्हे के पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रात भर शादी रुकी रही। सुबह पुलिस और लोगों की मध्यस्थता के बाद शादी कराई गई।

मुगलसराय इंस्पेक्टर गगनराज सिंह ने बताया कि गांव का एक मनबढ़ युवक खाना खाने गया था। पनीर को लेकर विवाद हो गया। नाराज युवक ने मंडप पर मिनी बस चढ़ा दी। आरोपित वाहन समेत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News