https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Tuesday, June 17, 2025
HomeChandauli NewsMugalsaraiकिशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, मुकदमा दर्ज कर घटना...

किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी पुलिस

CHANDAULI NEWS : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर में पतंग बनाने का काम करती है। वह घर में अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस का युवक आरिफ घर में घुस गया। वह डरा-धमकाकर किशोरी को अपने साथ ले गया। मां जब घर वापस आई तो बेटी को घर पर न पाकर परेशान हो गईं।

उन्होंने आरिफ के मोबाइल पर फोन किया तो उसका नंबर बंद था। कुछ देर बाद आरिफ मिल गया। उससे उनकी बेटी के बारे में पूछा तो वह भाग गया। वहीं बेटी कुछ दूर पर खड़ी मिली। मां को देखते ही फफक-फफक कर रोने लगी। उसने मां को आप बीती सुनाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News