https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Thursday, March 13, 2025
HomeChandauli NewsMugalsaraiCBI का एक्शन जारी, रेलवे के 4 और कर्मचारियों का हुआ तबादला...

CBI का एक्शन जारी, रेलवे के 4 और कर्मचारियों का हुआ तबादला  

CHANDAULI NEWS: पीडीडीयू मंडल में लोको पायलटों की प्रोन्नति परीक्षा में सेंधमारी के बाद से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार देर रात चार और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। इससे पहले शुक्रवार को पीडीडीयू रेल मंडल के 14 और हाजीपुर जोन कार्यालय से 14 अफसरों को हटाया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 32 अफसरों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा चुका है। 

भारतीय रेलवे में पेपर लीक के मामले में अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई पीडीडीयू रेल मंडल में बीते तीन मार्च की रात हुई। इसमें दो अधिकारी सहित 26 रेलकर्मियों को सीबीआई की टीम साक्ष्य के साथ दबोच लिया था। गिरफ्तारी के बाद रेल प्रशासन ने स्थानांतरण की कारवाई शुरू की है। शनिवार देर रात इंजीनियरिंग विभाग के चार कर्मचारियों का तबादला दूसरी जगह कर दिया गया है। इसमें प्लांट डिपो पीडीडीयू के घनश्याम राय को समस्तीपुर, अजय कुमार को कोडरमा, शैलेश कुमार को चोपन भेजा गया है। 

वहीं मंडल कार्यालय में तैनात शत्रुघ्न प्रसाद का यहीं पर पटल बदल दिया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो तबादले की तलवार अभी कई लोगों पर लटकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News