Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय के मृत्यु की जांच की मांग उठी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मृत्यु की जांच की मांग उठी

मुगलसराय : रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास की बैठक शास्त्री जन्म स्थली पर हुई जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की प्रतिमा की धुलाई न्यास सदस्यों द्वारा की गयी. बैठक में सदस्यों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मृतक शरीर मुगलसराय यार्ड में पाई गई थी, लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मृत्यु कैसे हुई, कहां हुई, कब किन परिस्थितियों में हुई, आज भी यह देश के लिए एक अबूझ पहेली है. 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय के मृतक स्थल के पास अशोक का वृक्ष लगाया

शास्त्री जन्मस्थली के सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मृतक स्थल पर जाकर पंडित दीन दयाल के नाम पर अशोक का वृक्ष लगाया गया. संस्था के संयोजक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि जैसे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु ताशकंद में किन परिस्थितयों में हुई थी वह आज भी देश जानना चाहता है. ठीक उसी तरह पंडित दीन दयाल की मृत्यु भी देश के लिए अभी भी अबूझ पहेली है, इसकी जांच होनी चाहिए. न्यास के सदस्यों ने अपनी 10 सूत्री मांगों में एक मांग पंडित दीन दयाल के मृत्यु की जांच को जोड़ा. न्यास सदस्यों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री से इसकी जांच कराने की मांग की.
मांग करने वालों में संस्था संयोजक कृष्णा गुप्ता, राजेश्वर सिंह, परमानंद तिवारी, मुरलीधर, भागवत मिश्रा, रवि कुमार, मंजय यादव आदि सदस्य सम्मिलित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News