भाजपा की प्रत्याशी आभा जायसवाल98 वोटो से जीती चुनाव, भाजपा के समर्थक सड़क पर माला लेकर नारे बाजी करते हुए पहुंचे मतदान स्थल
चंदौली। जनपद में सैयदराजा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए के उपचुनाव में चल रही मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आभा जायसवाल शुरू से ही रुझानों में आगे चल रही थी। वहीं निर्दलीय व सपा समर्थित प्रत्याशी काफी पीछे चल रहे थे जिसमें गिनती के बाद अब मात्र 98 वोटो से भाजपा समर्थित प्रत्याशी आभा जायसवाल चुनाव जीत गई है।
आभा जायसवाल के चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा की प्रत्याशी आभा जायसवाल 3539 तथा इशरत खातून को 3441 वोट मिले। फाइनल घोषणा में भाजपा प्रत्याशी आभा जायसवाल को 98 वोटो से विजय घोषित किया गया। तीसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी विजय लक्ष्मी ने भी टक्कर देते हुए 1339 वोट पाई। पहले ही राउंड से ही भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए रही।
अंत में भाजपा ने तीसरे राउंड के बाद 98 वोटो से जीत हासिल किया। विजय की सूचना के बाद भाजपा के समर्थक सड़क पर माला लेकर नारे बाजी करते हुए मतदान स्थल पहुंच गए।