https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Saturday, April 19, 2025
HomeChandauli News25 अक्टूबर को चंदौली आएंगे सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ

25 अक्टूबर को चंदौली आएंगे सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ

सकलडीहा : भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता व गायक से नेता बनने वाले तथा निरहुआ के नाम से मशहूर, आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव 25 अक्टूबर को चंदौली जिले में आएंगे। आजमगढ़ से सांसद चुने जाने के बाद, दिनेश लाल यादव का यह पहला चंदौली दौरा होगा। उक्त जानकारी हिन्दू युवा वाहिनी चंदौली के जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक रामदयाल यादव उर्फ रिंकू ने दी।

सकलडीहा में आयोजित होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम के बारे में और जानकारी देते हुए रामदयाल यादव ने बताया कि बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर के पास, बट्ठी सकलडीहा में 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव का अभिनंदन समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि व चंदौली व प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News