https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Saturday, April 19, 2025
HomeChandauli Newsसाड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, 8 पर मुकदमा

साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, 8 पर मुकदमा

सकलडीहा : सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता शशिकला यादव (28 वर्ष) का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं सूचना पर पहुंचे मृतका शशिकला के भाई भोला यादव व रविकांत यादव ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में पति, जेठ, जेठानी, ननद सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया।

पुत्र व पुत्री के ऊपर से उठ गया माँ का साया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैलावर गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पुत्री शशिकला की शादी दरियापुर निवासी अमित यादव के साथ लगभग 5 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद अमित व शशिकला को दो संतान हुई, एक ज्ञान कुमार (4 वर्ष) व पुत्री सोनपरी (2 वर्ष) है। अमित दूसरे गांव के एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक का काम करता है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर पति – पत्नी में अनबन चल रही थी, जिसको लेकर कई बार समझौता भी हुआ था।

इसी दौरान शनिवार को विवाहिता का शव साड़ी के फंदे के सहारे लोहे की गाटर के कुंडी में से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाइयों ने पति अमित यादव, भाई घनश्याम यादव, जेठानी, ननद आशा और कौशल्या, पड़ोसी महिला सूखा देवी, मित्र सुशील सिंह यादव और अर्जुन मौर्य के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इस बारे में कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि 8 लोगों के खिलाफ केस दज कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News