Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli News16 अक्टूबर को चंदौली में सावधान यात्रा रैली निकालेंगे ओमप्रकाश राजभर

16 अक्टूबर को चंदौली में सावधान यात्रा रैली निकालेंगे ओमप्रकाश राजभर

चंदौली : प्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर 16 अक्टूबर को चंदौली में सावधान यात्रा रैली निकालेंगे। सुभासपा की यह रैली प्रदेश स्तर पर ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में की जाएगी। माना जा रहा है कि इस सावधान यात्रा रैली से ओमप्रकाश राजभर, लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में अपनी जमीन तलाशने में लग गए हैं।

तुलसी आश्रम में होगी सावधान यात्रा रैली

सावधान यात्रा रैली की तैयारी करते सुभासपा कार्यकर्ता

चंदौली में अपने मुखिया द्वारा की जाने वाले रैली के लिए सुभासपा के कार्यकर्ता भीड़ जूटाने के लिए अपनी एड़ी – चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसके लिए सुभासपा कार्यकर्ता गांव – गांव जाकर जनसम्पर्क कर रहे हैं। इस दौरान सुभासपा जिलाध्यक्ष बबलू राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोगों से जनसम्पर्क कर 16 अक्टूबर को तुलसी आश्रम आने की अपील कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News