Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsजन अधिकार पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने विवेक वर्मा, निहाल सिंह...

जन अधिकार पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने विवेक वर्मा, निहाल सिंह बने महासचिव

चंदौली : जन अधिकार पार्टी चंदौली की एक बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर हुई, जिसमें जन अधिकार पार्टी युवा मोर्चा के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह मुख्य अतिथि पटेल विजय वर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव रामकृष्ण प्रजापति व वाराणसी मण्डल अध्यक्ष बबलू मौर्य के देख – रेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस दौरान 5 सितंबर को बाबू जगदेव प्रसाद जयंती मनाने के तैयारियों के बाबत भी चर्चा की गई।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिंदू मौर्या को सम्मानित करते मुख्य अतिथि

विवेक वर्मा जिलाध्यक्ष, निहाल सिंह बने महासचिव

जन अधिकार पार्टी चंदौली जिला प्रभारी गनेश प्रसाद व जिलाध्यक्ष डॉ सुनील मौर्य ने बैठक के दौरान जिले के सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से विवेक वर्मा को जन अधिकार पार्टी युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया वहीं निहाल सिंह को युवा मोर्चा का जिला महासचिव निर्वाचित किया गया। इनके अलावा महिला मोर्चा में एक बार फिर बिंदू मौर्या को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान जिला महासचिव विमलेश सिंह, रामभजन मौर्य, प्रद्युम्न मौर्य, राकेश मौर्य, कंचन वर्मा, राजकुमार भर्ती, अजीत कुमार आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News