https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Saturday, April 19, 2025
HomeChandauli Newsचोरों के हौसले बुलंद, हर रोज़ बढ़ रहीं चोरी की घटनाएँ

चोरों के हौसले बुलंद, हर रोज़ बढ़ रहीं चोरी की घटनाएँ

नियामताबाद। चोरों का हौसला आए दिन बढ़ रहा है,यहाँ तक कि पुलिस का भी खौफ भी इन पर न के बराबर है। ऐसी चोरियों का जीता जागता उदाहरण गोधना बाईपास स्थित थ्री ईडियट्स रेस्टोरेंट के संचालन कर्ता अभिषेक सिंह की बाइक जिसका नंबर यूपी 67 यू 8178 है,को चोरों ने रात के लगभग 10 बजे गायब कर दिया। बाजार जाने हेतु जब अभिषेक सिंह रेस्टोरेंट् के बाहर निकले तो देखा कि गाड़ी अपने स्टैंड से नदारद थी, लोगों से पूछने के बाद जब कोई जानकारी नहीं हुई तो उन्होंने भांप लिया कि हमारी गाड़ी चोरी हो गई।

बाजार आने जाने वाले लोग भी डरे हुए हैं

सबसे बड़ी रहस्य की बात यह है कि बाईपास पर पुलिस पिकेट भी है। रात्रि गश्त के दौरान वहां पर पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहते हैं, फिर भी उनकी नाक के नीचे चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। रेस्टोरेंट में खाने के लिए ग्राहकों का आना जाना लगा रहता है। अब उनको भी भय सता रहा है कि जब रेस्टोरेंट के मालिक की गाड़ी चोरी हो गई तो कहीं हम लोग की भी गाड़ी चोरी ना हो जाए। इस बाबत प्रार्थी आवेदन देने हेतु थाने पर गए तो इंस्पेक्टर साहब की मौजूदगी ना होने पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। वही अभिषेक सिंह ने हंड्रेड डायल को सूचना दे दी थी जिस पर पुलिसकर्मी रेस्टोरेंट भी आए हुए थे। क्षेत्र में इस घटना को लेकर चारों तरफ चर्चाएं व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News